क्राइम
स्टोरी सुनाने वाले भी कहीं क्राइम ही तो नहीं कर रहे?
सनसनी के
श्री श्रीवर्धन त्रिवेदी जी को गौर से देखिये, क्राइम के एक्ट से जुडी हुयी
संवेदनशीलता को किस तरह वो सुजाता मिक्सर ग्राइंडर में पीसते हैं वो अनुकर्णीय है|
कभी कभी तो लगता है जैसे आज कल MX-Player
और
Netflix की Web
Series में जिस
तरह के खलनायक हम देखते हैं उनके निर्माण में श्री-वर्धन जी का बड़ा योगदान है|
वैसे यहाँ पर शम्स ताहिर खान जी का ज़िक्र करना भी ज़रूरी है, उन्होंने हमें क्राइम
स्टोरी सुनाते वक्त चटखारे लेने की अदा सिखाई है| क्राइम स्टोरी सुनाने की दुनिया
में मास्टरशेफ है हमारे शम्स जी, प्लीज इन्टरनेट पर उनकी सुनाई हुई कहानिया सुनिए
और अंदाज़ को पकडिये, जब आप दादा और नाना बनेगे तब ये अंदाज़ आपके बहुत काम आएगा|
Erich Segal के मशहूर नावेल Love
Story में एक
सोये हुए गाँव की कहानी है| गाँव में एक मर्डर हो जाता है, हत्यारा पकड़ा जाता है,
मगर वो सोया हुआ छोटा सा गाँव अचानक अपने घरो में दुबक जाता है| Eric Segal की Love Story अगर आज अमर
साहित्य है तो इस बात में उन दृश्यों का भी बड़ा गहरा हाथ है| ये दृश्य पढ़ के आप समझ
पाते हैं की सनसनी क्या है| ये दृश्य पढ़ के आपको समझ आता है की क्राइम के डर से
असुरक्षित महसूस करना क्या होता है|
गुनाह संगीन होता है, गुनाह के foot print, दिल पर कैसे छाले छोड़ते हैं अगर ये जानना है तो “भारत की बात” में पब्लिश हुई ये कहानी देखिये| हो सकता है की आपको लगे जैसे न्यूज़ चैनल क्राइम स्टोरी सुनाने का क्राइम करते हैं| अगर आपने Erich Segal की नावेल Love story पढ़ी होगी तो आपको “भारत की बात “ दिखाई गई ये क्राइम स्टोरी अपने दिल के बहुत करीब लगेगी, क्यूंकि इस कहानी में वही संवेदनशीलता है, अगर आपने Erich Segal की novel love story नहीं पढ़ी है तब भी आप ये सोचने पर तो मज़बूर हो ही जायेंगे की आज जो क्राइम न्यूज़ के नाम पर न्यूज़ चैनल परोस रहे हैं वो कहीं क्राइम तो नहीं है|
https://www.youtube.com/watch?fbclid=IwAR3N5v7Ri7MfmBIdzGKWTXGRLDiifiSriHb1O-jQzywc2eZyqIkWV3J1t-U&v=4NyYOfBRN_4&feature=youtu.be